अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: डीसी

जिला समाहरणालय में गुरुवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में नीति आयोग की ओर से निर्धारित मानकों पर जिले में हो रहे कार्यों की समीक्षा बैठक हुई.

लातेहार. जिला समाहरणालय में गुरुवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में नीति आयोग की ओर से निर्धारित मानकों पर जिले में हो रहे कार्यों की समीक्षा बैठक हुई. डीसी ने बैठक में कहा कि नीति आयोग के तहत किये जा रहे कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करें. इसके लिए जिले के सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की आवश्यकता है. जिले के विकास से संबंधित निर्धारित विभिन्न प्रक्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि-जल संसाधन व कौशल विकास के तहत जिला एवं प्रखंड में हुए कार्य प्रगति की बिदुवार समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने प्रथम एएनसी चेकअप व गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने पोषण ट्रैकर ऐप में कुपोषण बच्चों का सही से डाटा एंट्री करने, कुपोषण को दूर करने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही. समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि नीति आयोग के निर्धारित मानकों को पूरा करें. इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, जेएसएलपीए समेत अन्य विभागों को संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने व बेहतर कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया. बैठक में आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >