आक्रोशित 84 पड़हा समाज ने की हत्यारों को फांसी देने की मांग

आक्रोशित 84 पड़हा समाज ने की हत्यारों को फांसी देने की मांग

बारियातू़ प्रखंड के लोदमदाग टोला स्थित सरना स्थल परिसर में रविवार को आदिवासी 84 पड़हा समाज की बैठक पूर्व मुखिया प्रमोद उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बनवारी साहु महाविद्यालय की छात्रा सोनी कुमारी की गुमशुदगी और उसके बाद हुई संदिग्ध हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर गहरा असंतोष और रोष व्यक्त किया गया. परिजनों को नहीं मिल रहा संतोषजनक जवाब : परिजनों ने बताया कि सोनी 13 अप्रैल से लापता थी, जिसकी सूचना एसपी को भी दी गयी थी. पुलिस ने इस मामले में हिसरी निवासी विकास लोहरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन समाज का आरोप है कि पुलिस अब तक संतोषजनक खुलासा करने में विफल रही है. बैठक में सर्वसम्मति से मांग की गयी कि पतकी जंगल से बरामद कंकाल की वैज्ञानिक जांच कर उसे अविलंब परिजनों को सौंपा जाये. मोबाइल ट्रेस कर मामले का हो खुलासा : समाज ने मांग की कि हत्या में शामिल सभी दोषियों का नाम सार्वजनिक किया जाये और हत्यारों को फांसी की सजा दी जाये. साथ ही पुलिस द्वारा जब्त मोबाइल को ट्रेस कर मामले का पूर्ण उद्भेदन करने की मांग की. बैठक में चेतावनी दी गयी कि यदि न्याय नहीं मिला, तो समाज आंदोलन को विवश होगा. मौके पर मुखिया राजीव भगत, दिगंबर टाना भगत, प्रभु दयाल उरांव, यमवंती देवी समेत हेरहंज व बारियातू के कई गणमान्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >