समस्या को दूर करना पंचायती राज का उद्देश्य: बीडीओ

प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार समेत सभी 17 पंचायत सचिवालयों में गुरुवार को पंचायती राज दिवस पर कार्यक्रम का आयोजित किया गया.

चंदवा. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार समेत सभी 17 पंचायत सचिवालयों में गुरुवार को पंचायती राज दिवस पर कार्यक्रम का आयोजित किया गया. प्रखंड कार्यालय में बीडीओ चंदन प्रसाद ने त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था व विकास में उनकी भागीदारी पर प्रकाश डाला. कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में आमलोगों के लिए तेजी से विकास के कार्य किये जा रहे हैं. लोगों के समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर हो, यह पंचायती राज व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य है. बीडीओ ने पंचायत प्रतिनिधियों, प्रखंड कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी. उन्होंने कहा कि जीवन में स्वच्छता का अहम स्थान हो. मौके पर पंचायती राज प्रखंड समन्वयक रितेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनीष पांडेय, पीएम आवास प्रखंड समन्वयक कुशध्वज कुमार, पेयजल व स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता सुनील कुमार, रोहित मेहता, अमित गुप्ता, अभिषेक कुमार, पंसस अयूब खान, बलकु मुंडा, जेएसएलपीएस कर्मी, जल सहिया समेत दर्जनों लोग मौजूद थे. उधर, पंचायती राज दिवस पर अलौदिया में उपप्रमुख अश्विनी मिश्रा, मुखिया फूलजेंसिया टोप्पो ने लोगों को पंचायती राज व्यवस्था की जानकारी दी. मौके पर संदीप टोप्पो, मनु उरांव, सूर्यदेव प्रसाद, अजय भगत, विद्या रानी, आरती देवी, सुनीता देवी, अमित कुमार, रमेश कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >