चिल्ड्रन कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

लातेहार के चिल्ड्रन कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षक दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छात्रों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त कर केक काटकर खुशियां मनाईं।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, प्रधानाचार्य ने शिक्षकों की भूमिका पर डाला प्रकाश

लातेहार : जिला मुख्यालय के नगर पंचायत रोड स्थित चिल्ड्रन कॉन्वेंट स्कूल में पांच सितंबर को शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत महान शिक्षाविद एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गयी. इस दौरान केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया.

विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

समारोह में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये. विद्यालय के प्रधानाचार्य शशिभूषण पांडेय ने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखते हैं.

उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस शिक्षकों के योगदान को याद करने और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है. शिक्षक समाज के निर्माण और मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने बच्चों से शिक्षकों के बताये मार्ग पर चलने और जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की अपील की.

मौके पर वरीय शिक्षिका शिवानी वर्मा, करुणा मिश्रा, खुशी राणा, खुशी रानी, पूजा श्रीवास्तव, रिया कुमारी और चंदन कुमार समेत कई विद्यार्थी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >