लातेहार के भुसूर में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन, सुशील कुमार यादव बने अध्यक्ष

लातेहार के भुसूर गांव में सार्वजनिक दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. इस दौरान भुसूर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया. सुशील कुमार यादव को समिति का अध्यक्ष चुना गया है.

लातेहार. सदर प्रखंड के भुसूर गांव स्थित दुर्गा बाड़ी प्रांगण में सार्वजनिक दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में सर्वसम्मति से 'भुसूर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति' का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से सुशील कुमार यादव को अध्यक्ष चुना गया.

नई कार्यकारिणी समिति और संरक्षकों का चयन

गठित समिति में बिनोद उरांव को उपाध्यक्ष, मुकेश यादव को सचिव, दिलेश्वर साहू को उप सचिव, रंजीत यादव को कोषाध्यक्ष और संदीप यादव को उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई. इसके अलावा ईश्वर यादव, हरखनाथ यादव, राजेंद्र यादव,

सुरेंद्र भगत, नागेंद्र यादव, विजेंद्र सिंह, मानी सिंह, मनोज यादव एवं उपेंद्र यादव को संरक्षक बनाया गया. वहीं संयोजक मंडली में अजय यादव, मिथलेश यादव, संतोष यादव, रामचंद्र सिंह व बालेश्वर यादव को शामिल किया गया है.

पूजा को भव्य और शांतिपूर्ण संपन्न कराने का संकल्प

समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने कहा कि सभी सदस्य और ग्रामीण एकजुट होकर दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए कार्य करेंगे. उन्होंने क्षेत्र के सभी ग्रामीणों से आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग और सहभागिता की अपील की.

कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में नीरज कुमार, पंकज यादव, नीतीश यादव, विकास यादव, अशोक सिंह, दिनेश यादव, आशीष यादव, रोशन कुमार, उपेंद्र यादव, प्रेम उरांव, मनीष यादव, उगेश यादव, चितरंजन यादव और हीरा यादव को जिम्मेदारी दी गई है.

ये भी पढ़ें: रांची में स्वच्छता अभियान: सड़क किनारे से हटाया कचरे का ढेर, अब खुले में कचरा फेंका तो लगेगा ₹2 हजार जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्र प्रकाश सिंह

प्रभात खबर के लातेहार जिला/ब्यूरो प्रभारी चंद्र प्रकाश सिंह के पास 26 साल की पत्रकारिता का अनुभव है. चंद्र प्रकाश को जन सरोकार की पत्रकारिता में विशेषज्ञता हासिल है. वह खेल और राजनीति की रिपोर्टिंग में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >