मंडल कारा में औचक छापेमारी, वार्डों की तलाशी

विधानसभा चुनाव-2024 को लेकर सोमवार की रात मंडल कारा में औचक छापेमारी की गयी. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक के नेतृत्व में सभी वार्डों की जांच की गयी.

लातेहार. विधानसभा चुनाव-2024 को लेकर सोमवार की रात मंडल कारा में औचक छापेमारी की गयी. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक के नेतृत्व में सभी वार्डों की जांच की गयी. वहीं तलाशी ली गयी. अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर रूटीन छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान मंडल कारा के सभी वार्डों के अलावा कैदियों के रहनेवाले सभी स्थानों की गहनता से जांच की गयी. उन्होंने कहा कि छापेमारी में मंडल कारा से कोई भी आपत्तिजनक सामान की बरामदगी नहीं हुई है. मौके पर विधि शाखा प्रभारी अनिल मिंज, अंचल अधिकारी अनूप देवाशीष टोप्पो, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी समेत कई पुलिस पदाधिकारी व पुलिस के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >