सड़क पर उमड़े समर्थक, ट्रैफिक व्यवस्था चरमरायी

विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन का दौर दोनों विधानसभा (मनिका व लातेहार) में अंतिम चरण में है. गुरुवार को भाजपा व झामुमो प्रत्याशी के समर्थकों में जोश देखा गया.

लातेहार. विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन का दौर दोनों विधानसभा (मनिका व लातेहार) में अंतिम चरण में है. गुरुवार को भाजपा व झामुमो प्रत्याशी के समर्थकों में जोश देखा गया. सड़क पर दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा, जिससे दिन भर शहर में आवागमन प्रभावित रहा है. ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसडीपीओ अरविंद कुमार व थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा को मोर्चा संभालना पड़ा. समाहरणालय के मुख्य द्वार पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ जाम हटवाते नजर आये. वहीं अनुमंडल परिसर में एसडीपीओ ने मोर्चा संभाल रखा था. बावजूद इसके दिन भर शहर में जाम की स्थिति बनी रही. बाइपास सड़क पर भी जाम की स्थिति बनी हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >