मगध परियोजना के नए पीओ बने सुधीर कुमार सिन्हा, लिया पदभार

सुधीर कुमार सिन्हा ने मगध परियोजना के नए परियोजना पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने उत्पादन और सुरक्षा पर विशेष जोर देने की बात कही है।

बालूमाथ: प्रखंड क्षेत्र में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) द्वारा संचालित मगध संघमित्रा क्षेत्र अंतर्गत मगध परियोजना के नए परियोजना पदाधिकारी के रूप में सुधीर कुमार सिन्हा ने परियोजना कार्यालय में पदभार ग्रहण किया. ज्ञातव्य हो कि सीसीएल मुख्यालय, रांची स्थित दरभंगा हाउस से जारी तबादला आदेश के तहत उन्हें मगध परियोजना का परियोजना पदाधिकारी बनाया गया है.

इससे पूर्व के परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार सिंह का महज तीन महीने के भीतर ट्रांसफर हो गया. पदभार ग्रहण करने के बाद नव पदस्थापित पीओ सुधीर कुमार सिन्हा ने परियोजना कार्यालय में कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से बारी-बारी से मुलाकात की. परियोजना की कार्यप्रणाली से संबंधित जानकारी ली.

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया. नए पीओ ने कहा कि उत्पादन एवं डिस्पैच के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के साथ-साथ माइंस की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस रहेगा. कहा कि एशिया के चुनिंदा माइंस में शामिल मगध परियोजना का सफल संचालन सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से ही संभव है. उन्होंने टीम भावना के साथ कार्य करने पर जोर दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >