75% से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थी नहीं भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म

75% से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थी नहीं भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म

लातेहार. जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षकों की उपस्थिति और प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा हुई. उपायुक्त ने सभी प्रखंडों में ई-विद्या वाहिनी के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. विद्यार्थियों की उपस्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विद्यार्थियों का नियमित आना आवश्यक है. उन्होंने निर्देश दिया कि जिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है, उन्हें परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति नहीं दी जाये. सभी बीइइओ को अपने क्षेत्रों के स्कूलों का निरंतर निरीक्षण कर उपस्थिति, शौचालय और पेयजल जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया. पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना की समीक्षा करते हुए डीसी ने जिला शिक्षा अधीक्षक को आच्छादन दर बढ़ाने तथा सभी बच्चों को समय पर राशन, पुस्तकें और छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, डीइओ प्रिंस कुमार, डीएसइ गौतम कुमार साहू व डीपीआरओ डॉ चंदन उपस्थित थे. दिनभर बिजली बाधित रहने से लोग परेशान

गारू. प्रखंड में गुरुवार को दिनभर बिजली बाधित रही. इसके कारण भीषण गरमी से लोग परेशान रहे. इस संबंध में उपभोक्ताओं ने बताया कि इस सप्ताह भीषण गरमी पड़ रही है. इसके बावजूद बिजली आपूर्ति नियमित नहीं रह रही है. कुछ दिनों से शाम ढलते ही बिजली बाधित हो जाती है. कभी-कभार दोपहर में बिजली बाधित रहने से लोगों की परेशानी बढ़ जाती है. इस कारण दूरसंचार सेवा भी प्रभावित हो जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >