छात्रा को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान
झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय में अध्ययनरत 12वीं कक्षा की छात्रा शोभा एक्का (पिता संतोष एक्का़, ग्राम साले) की मौत सर्पदंश से हो गयी.
By Prabhat Khabar News Desk |
June 23, 2024 9:30 PM
महुआडांड़़ झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय में अध्ययनरत 12वीं कक्षा की छात्रा शोभा एक्का (पिता संतोष एक्का़, ग्राम साले) की मौत सर्पदंश से हो गयी. जानकारी के अनुसार शोभा एक्का गर्मी की छुट्टी में घर आयी थी. 18 जून को वह अपने घर के पास स्थित पेड़ के नीचे आम चुन रही थी. इस क्रम में किसी जहरीले सांप ने उसे डंस लिया. परिजन शोभा को अस्पताल न ले जाकर गांव में झाड़-फूंक कराने लगे. जब उसकी स्थिति खराब होने लगी, तब उसे प्रखंड के कार्मेल हॉस्पिटल ले जाया गया. वहां से शोभा को मिशन हॉस्पिटल तुम्बागढ़ा रेफर कर दिया गया. वहां इलाज के दौरान रविवार तड़के तीन बजे शोभा की मौत हो गयी.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
January 11, 2026 10:39 PM
January 11, 2026 10:37 PM
January 11, 2026 10:36 PM
January 11, 2026 10:35 PM
January 11, 2026 10:33 PM
January 11, 2026 10:32 PM
January 11, 2026 10:31 PM
January 11, 2026 10:29 PM
January 11, 2026 10:28 PM
January 11, 2026 10:27 PM
