लातेहार में 29 अगस्त को विशेष लोक अदालत, यूनियन बैंक से जुड़े मामलों का होगा त्वरित निपटारा

लातेहार में 29 अगस्त को सिविल कोर्ट परिसर में यूनियन बैंक से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के लिए एक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बैंक उपभोक्ताओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है.

लातेहार: झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह के मार्गदर्शन में आगामी 29 अगस्त को सिविल कोर्ट परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. इसमें यूनियन बैंक से जुड़े मामलों का त्वरित निपटारा किया जायेगा.

लंबित मामलों की हुई समीक्षा

विशेष लोक अदालत की तैयारियों को लेकर डीएलएसए के सचिव शिवम चौरसिया ने यूनियन बैंक के जिला समन्वयक के साथ बैठक की. बैठक में बैंक से जुड़े लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों की समीक्षा की गयी. साथ ही अधिक से अधिक मामलों के ऑन-द-स्पॉट सेटलमेंट यानी मौके पर निपटारे को लेकर रूपरेखा तैयार की गयी.

समय पर नोटिस पहुंचाने का निर्देश

डीएलएसए सचिव शिवम चौरसिया ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि संबंधित उपभोक्ताओं तक समय पर नोटिस पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग विशेष लोक अदालत में शामिल होकर अपने मामलों का समाधान करा सकें.

बैंक उपभोक्ताओं से शामिल होने की अपील

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने आम लोगों और बैंक उपभोक्ताओं से विशेष लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की है. लोगों से कहा गया है कि वे यूनियन बैंक से संबंधित ऋण विवादों और अन्य वित्तीय मामलों को आपसी सहमति से सुलझाने के लिए विशेष लोक अदालत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >