नक्सलियों के परिजनों से मिले एसपी, उनकी समस्याओं को दूर करने का दिया निर्देश

नक्सलियों के परिजनों से मिले एसपी, उनकी समस्याओं को दूर करने का दिया निर्देश

बालूमाथ़ बालूमाथ थाना परिसर में बुधवार को लातेहार पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के परिजनों के साथ विशेष बैठक की. इस दौरान एसपी ने परिजनों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया. शिक्षा व स्वास्थ्य को प्राथमिकता : एसपी ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आत्मसमर्पित नक्सलियों और उनके परिवारों को मुख्यधारा से जोड़कर सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. उन्होंने बताया कि सभी परिजनों का आयुष्मान कार्ड बना दिया गया है. बच्चों की पढ़ाई को लेकर उन्होंने कहा कि परिजन स्कूल फीस का बिल जमा करें, ताकि समय पर राशि का भुगतान किया जा सके. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए परिजन सीधे प्रखंड या जिला स्तरीय अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं. बीडीओ-सीओ को मिले निर्देश : मुलाकात के दौरान परिजनों ने गांव में आवास, बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं को एसपी के समक्ष रखा. इस पर एसपी ने मौके पर मौजूद बीडीओ सोमा उरांव और सीओ दिवाकर राम को निर्देश दिया कि वे तत्काल इन समस्याओं की जांच करें और समाधान सुनिश्चित करें. उन्होंने अन्य पुलिस अधिकारियों को भी इन परिवारों के साथ नियमित संपर्क में रहने को कहा. एसपी ने फरार नक्सलियों से भी अपील की कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करें और सम्मानजनक जीवन जियें. मौके पर बालेश्वर उरांव, ब्रह्मदेव गंझू, तुलसी गंझू समेत कई पूर्व नक्सलियों के परिजन और मुख्यालय डीएसपी संजीव कुमार मिश्रा सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >