क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना पहली प्राथमिकता है : विधायक

क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना पहली प्राथमिकता है : विधायक

लातेहार ़ लातेहार विधायक प्रकाश राम ने रविवार को सदर प्रखंड के जालिमखुर्द पंचायत के जालिम, गोवा, सबानो व बोड़ा गांव का भ्रमण किया. भ्रमण के दौरान विधायक श्री राम को उक्त गांव के ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए उसके समाधान का आग्रह किया है. ग्रामीणों ने गांव की जरूरतमंद और बुनियादी समस्याओं को दूर करने का अनुरोध किया है. इस दौरान कई समस्याओं का विधायक ने ऑन स्पॉट संबंधित पदाधिकारियों से फोन पर बात कर समाधान किया. जबकि कई समस्याओं के समाधान के लिए आश्वासन दिया. मौके पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान मेरी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को नजरअंदाज नहीं करने की बात कही. उन्हाेंने संबंधित पदाधिकारियों को गांव की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का निर्देश दिया है. ताकि ग्रामीणों के लिए क्षेत्र में बुनियादी सुविधा बहाल हो सके. विधायक के गांव भ्रमण कार्यक्रम से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. मौके पर मुखिया सुनीता कुमारी, विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार, अनिल सिंह, शंभू प्रसाद, कपिल प्रसाद, नीरज सिंह, नरेश यादव, राजदेव प्रसाद, मो उमर, विशाल चंद्र साहू, विनोद प्रसाद, सूरजदेव प्रसाद समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >