कलश यात्रा के साथ श्रीरामचरित मानस नवाह्र पारायण पाठ महायज्ञ शुरू

कलश यात्रा के साथ श्रीरामचरित मानस नवाह्र पारायण पाठ महायज्ञ शुरू

लातेहार ़़ जिला मुख्यालय के बीचोबीच अवस्थित अंबाकोठी मुहल्ला में आयोजित होने वाले श्री रामचरित मानस नवाह्र पारायण पाठ महायज्ञ का 52 वां अधिवेशन रविवार सुबह 9 बजे कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया. सुबह नौ बजे महायज्ञ परिसर से कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा महायज्ञ परिसर से निकल कर शहर के मुख्य पथ होते हुए काली मंदिर मोड़ पहुंची. इसके बाद मानस पथ होते हुए औरंगा नदी तट पहुंची. यहां कलशों में नदी का पवित्र जल भरा गया. इस मौके पर बतौर मुख्य यजमान डाॅ विनय सप्तनीक मौजूद थे. जबकि वैदिक मंत्रोच्चारण पंडित अनिल मिश्रा ने किया. इसके बाद कलश यात्रा शहर के बाइपास चौक और मुख्य पथ होते हुए महायज्ञ परिसर पहुंची. यहां कलशों की स्थापना कर पूजा-अर्चना प्रारंभ की गयी. कलश यात्रा में काफी संख्या में महिला व कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया. महायज्ञ समिति के मुख्य सरंक्षक सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि शारदीय नवरात्र के प्रथम तिथि से नवाह्र परायण पाठ का शुभारंभ किया जायेगा. उन्होंने बताया कि प्रतिदिन संध्या आरती और भजन-कीर्तन एवं अन्य भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. उन्होंने सभी कार्यक्रमों में भाग लेने एवं तन-मन व धन से सहयोग करने की अपील नगर वासियों से की है. कलश यात्रा में महायज्ञ के अध्यक्ष प्रमोद सिंह, महामंत्री सुदामा प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद महलका, निर्मल महलका, दीपक अग्रवाल, राजू सिंह, अनिल प्रसाद, सुनील कुमार शौंडिक, चंद्रप्रकाश उपाध्याय, मुकेश पांडेय, अनूप महलका, प्रभात कुमार, संतोष अग्रवाल, अंकित पांडेय, मदन प्रसाद, प्रकाश अग्रवाल, राजीव रंजन पांडेय, सुरेश प्रसाद, संतोष पासवान, सुनील प्रसाद, सागर कुमार, जया कुमारी समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >