हेरहंज में सरहुल शोभायात्रा की धूम

प्रखंड मुख्यालय स्थित सरना भवन परिसर में सरहुल का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. बैगा बीरबल पाहन, जतरू उरांव, लखपति पाहन, बलराम उरांव समेत अन्य पाहन ने पूजा-अर्चना करायी.

हेरहंज. प्रखंड मुख्यालय स्थित सरना भवन परिसर में सरहुल का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. बैगा बीरबल पाहन, जतरू उरांव, लखपति पाहन, बलराम उरांव समेत अन्य पाहन ने पूजा-अर्चना करायी. बीडीओ सह सीओ अमित कुमार, थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह पवैया मुख्य अतिथि मौजूद थे. वहीं जिला परिषद सदस्य चंचला देवी, अंचल निरीक्षक शोएब अख्तर, संतोष यादव, रंजीत जायसवाल, बबन सिंह, जीवन सिंह, उपेंद्र यादव, लाडले खान आदि मौजूद थे. अध्यक्षता सरना पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल उरांव ने की. संचालन चंद्रदेव उरांव कर रहे थे. बीडीओ ने सरहुल पर्व पर प्रकृति की सुरक्षा के लिए लोगों को प्रेरित किया. थाना प्रभारी ने भी अपनी बातें रखी. संतोष यादव ने पेड़ों की कटाई रोकने और जंगलों को बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया. सरना भवन से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य और ढोल-नगाड़ों के साथ भाग लिया. इस दौरान पुलिस मुस्तैद रही. मौके पर मुरली प्रसाद, टुनू राम, शिवनाथ रजक, शिवकुमार टैचुन, अवधेश यादव, शिवकुमार टैचुन, शिवनाथ रजक, संयोजक मंगल उरांव, मुख्य संरक्षक विजय उरांव, उपाध्यक्ष रॉकी कुमार, मालेश्वर भोक्ता, सचिव बिनोद गंझू, संदीप भगत, महेंद्र भगत, सचिन गंझू, लालदेव गंझू,रामबृक्ष भोक्ता, तुलेश गंझू, नागेंद्र उरांव, सुरेश गंझू, जमुना उरांव, बबीता देवी, सविता देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >