बरवाडीह़ प्रखंड के उक्कामाड़ स्थित नीलांबर-पीतांबर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश सचिव विजय बहादुर सिंह ने नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और फुटबॉल को किक मारकर किया. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें खेल भावना के साथ खेलने की शुभकामना दी. फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग में संत कुजूर लातेहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीएफसी मोरवाई को 3-0 से पराजित किया. वहीं, बालिका वर्ग के फाइनल में बहेराखाड़ (मनिका) की टीम ने नटवाघर कुचिला को 2-0 से हराकर विजेता बनी. विजय बहादुर सिंह ने कहा कि ऐसी खेल प्रतियोगिताएं ग्रामीण खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने का उत्कृष्ट मंच है. खेल से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है. उन्होंने कहा कि बरवाडीह प्रखंड में फुटबॉल सहित अन्य खेलों में भी असीम संभावनाएं हैं और इन्हें प्रोत्साहित करने की जरूरत है. मौके पर क्लब के संरक्षक बिरजू राम और केदार सिंह, अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, सचिव निरंजन कुमार, कोषाध्यक्ष देव कुमार सिंह, कमेंटेटर ब्रजेश यादव, पूनम देवी, देवनाथ सिंह, राजेंद्र सिंह, धनश्याम राम, कामेश्वर सिंह, देवन्ती देवी, शशि सिंह, राजन सिंह, अजीत सिंह, शशि पासवान समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
