महुआडांड़: झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शनिवार को लातेहार जिले के महुआडांड़ स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोध फॉल का भ्रमण किया. उन्होंने जलप्रपात की प्राकृतिक सुंदरता और मनोरम वादियों का आनंद लिया. स्थानीय प्रशासन ने उनका स्वागत करते हुए पर्यटन विकास की योजनाओं की जानकारी दी. मौके पर मंत्री ने कहा कि लोध फॉल राज्य की महत्वपूर्ण पर्यटन धरोहर है और इसकी प्राकृतिक पहचान को सुरक्षित रखते हुए पर्यटकों के लिए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है. इस दौरान कांग्रेस जिला आदिवासी अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर, प्रखंड युवा अध्यक्ष आमिर सुहेल सहित कई लोग मौजूद थे.
ग्रामीण विकास मंत्री ने किया लोध फॉल का भ्रमण

मंत्री व अन्य | Prabhat Khabar Network
Copied link
झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लातेहार के लोध फॉल का दौरा किया। उन्होंने पर्यटन विकास और सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया.