ग्रामीण विकास मंत्री को ग्रामीणो ने महुआडांड़ प्रखंड की समस्याओं से कराया अवगत

झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने महुआडांड़ का दौरा किया और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया.

महुआडांड़: झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह शनिवार को महुआडांड़ पहुंचीं. यहां जिला परिषद परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद ने मंत्री को पौधा भेंट कर सम्मानित किया. अनुमंडल पदाधिकारी सुलेमान मुंडरी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया. स्वागत समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को रखा.

ग्रामीणो ने बताया कि चैनपुर पंचायत में निर्माणाधीन बिजली सब-स्टेशन का कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है. जिससे लोगों को बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ नहीं मिल रहा है. इसके अलावा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की ओर भी मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया गया. जनप्रतिनिधियों ने कहा विकास योजनाओं के अधूरे रहने से क्षेत्र के विकास की गति प्रभावित हो रही है. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश देने का आश्वासन दिया.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और महुआडांड़ की लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा. मौके पर थाना प्रभारी मनोज कुमार, जिला कांग्रेस आदिवासी अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर, मंडल अध्यक्ष नुरुल हसन अंसारी, कांग्रेस युवा प्रखंड अध्यक्ष आमिर सुहेल, पंचायत समिति सदस्य रानू खान, शहीद खान, सद्दाम आलम, भानु प्रसाद, अजय प्रसाद सहित प्रखंड के मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >