राजहार मोड़ के पास सड़क दुर्घटना, दो घायल

शहर के स्टेशन रोड स्थित राजहार मोड़ के पास मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में दो किशोर घायल हो गये.

लातेहार. शहर के स्टेशन रोड स्थित राजहार मोड़ के पास मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में दो किशोर घायल हो गये. जानकारी के अनुसार जलता रोड निवासी मनीष दास का पुत्र महावीर कुमार (13) अपनी बाइक से घर से आ रहा था. इसी क्रम में आश्रम स्कूल के पास विपरीत दिशा से आ रहे उज्जवल उपाध्याय (17) पिता-छोटू उपाध्याय बाइक की चपेट में आ गया. दुर्घटना में दोनों घायल हो गये. घटना की सूचना मिलने पर जिला सांसद प्रतिनिधि विनीत कुमार मधुकर ने अपने वाहन से दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. दोनों का सदर अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी. दोनों के पैर व हाथ में चोट लगी है. मौके पर मदन दास, अर्जुन दास, आजसू नेता विजेंद्र कुमार दास उर्फ बिट्टू दास, पारस उपाध्याय व हर्षित कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >