बरवाडीह. राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अली हसन अंसारी ने मंगलवार को श्रम, नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव से उनके आवास पर मुलाकात की. श्री अंसारी ने मंत्री का बुके देकर स्वागत किया. वहीं लातेहार जिला के विभिन्न प्रखंडों में संगठित एवं असंगठित मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा की. श्री अंसारी ने मंत्री को जिले की अन्य समस्याओं से अवगत कराया. राजद नेता ने लातेहार जिला के बेतला नेशनल पार्क आने का अनुरोध किया. जिस पर सहमति देते हुए मंत्री श्री यादव ने जिले में राजद की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
