आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत समीक्षा बैठक

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत समीक्षा बैठक

लातेहार. आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन अंतर्गत क्रियांवित विभिन्न कार्यो की प्रखंडवार समीक्षा गुरुवार को सिविल सर्जन डाॅ राजमोहन खलखो की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में सदर अस्पताल उपाधीक्षक व सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के सभी व्यक्तियों का आभा निर्माण कराने, सभी चिकित्सकों तथा नर्सो का एचपीआर, सभी निजी अस्पताल, नर्सिग होम, जांच घर एवं फार्मेसी आदि का एचएफआर तथा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के सभी मॉड्यूल सभी अस्पताल में चालू कराना एवं ऑनलाइन रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया. बैठक में राज्य मुख्यालय से मोनिका राणा, एबीडीएम अफजल, झारखंड नोडल एबीडीएम समेत जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. संस्कृति दर्शन कार्यक्रम का आयोजन

लातेहार. जिला मुख्यालय के धर्मपुर में संचालित सरस्वती विद्या मंदिर में विद्या भारती के पांच आधारभूत विषयों में से एक नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा के तहत संस्कृति दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके तहत विद्यालय के प्ले स्कूल शिशु वाटिका के कक्षा अरुण के बच्चों को शहर में स्थित श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा का दर्शन कराया गया. बच्चों को मां दुर्गा एवं उनके शस्त्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी. मंदिर के पुरोहित रामेश्वर पांडेय ने सामान्य पूजन एवं अभिवादन की प्रक्रियाओं से भी परिचित कराया. कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ. कार्यक्रम को सफल बनाने में कक्षा अरुण की मातृ आचार्य शिल्पा कुमारी समेत कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >