वेल्लोर से लौटने के दौरान ट्रेन में हृदयगति रुकने से सेवानिवृत रेलकर्मी की मौत

लातेहार के बरवाडीह निवासी सेवानिवृत्त रेलकर्मी विजय प्रसाद का ट्रेन में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। क्षेत्र में शोक की लहर, पार्थिव शरीर लाने की तैयारी जारी।

लातेहार. लातेहार जिले के बरवाडीह आदर्शनगर निवासी आनंद किराना दुकान के चाचा एवं सेवानिवृत्त रेलकर्मी विजय प्रसाद का वेल्लोर से लौटने के दौरान ट्रेन में हृदयगति रुकने से निधन हो गया. बताया गया कि विजयवाड़ा स्टेशन के पास यात्रा के दौरान अचानक उनकी हृदयगति रुक गई, जिससे उनकी मौत हो गई. विजय प्रसाद के निधन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों एवं परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई. आदर्शनगर सहित पूरे बरवाडीह क्षेत्र में शोक का माहौल है. परिजनों द्वारा उनके पार्थिव शरीर को बरवाडीह लाने की प्रक्रिया की जा रही है. उनके निधन पर स्थानीय लोगों एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है.

ये भी पढ़ें: घर से अचानक लापता हुई महिला, पति ने थाने में दर्ज करायी रिर्पोट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >