विहिप की प्रखंड स्तरीय बैठक में जिम्मेदारियां बांटी गयी

विहिप की प्रखंड स्तरीय बैठक में जिम्मेदारियां बांटी गयी

बालूमाथ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित महाबीर मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता पलामू संगठन मंत्री अरुण साव ने की. बैठक में संगठन विस्तार, हिंदू समाज की एकजुटता व सामाजिक विषयों पर चर्चा की गयी. प्रांत सत्संग टोली के सदस्य रामप्रसाद सिंह ने कहा कि विहिप की स्थापना हिंदू समाज को संगठित करने, सनातन धर्म की रक्षा व सामाजिक सेवा के उद्देश्य से की गयी थी. बताया कि यह गैर राजनीतिक संगठन है. जो शिक्षा, सेवा व सांस्कृतिक जागरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है. अरुण साव ने हिंदुओं को एकजुट करने व सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करने की बात कही. बैठक में जिला मंत्री संजय तिवारी ने कई जिम्मेदारियों को बांटा. बजरंग दल के संयोजक पद पर पिंटू गुप्ता व विहिप के अध्यक्ष पद पर विनोद भुइयां व मंत्री पद पर राजेश पांडेय को मनोनीत किया गया. मौके पर लालदेव गंझू, उपेंद्र रंगीला, शैलेश सिंह, निर्मल सिन्हा, रवि सिंह, रंजन कुमार, अमित कुमार गुप्ता, मोनू गुप्ता, बबलू चौरसिया, उपेंद्र गुप्ता, राजकिशोर प्रसाद, अनिल कुमार, रोहित कुमार, आनंद कुमार, सागर कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश भोक्ता, प्रमोद साहू, मौसम सिंह, चंदन कुमार, राहुल कुमार, शुभम कुमार, शनि पांडेय, विनय कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >