जिला कबड्डी एसोसिएशन का पुनर्गठन

जिला खेल स्टेडियम परिसर में सोमवार को जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव की अध्यक्षता में जिला कबड्डी एसोसिएशन का पुनर्गठन किया गया.

लातेहार. जिला खेल स्टेडियम परिसर में सोमवार को जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव की अध्यक्षता में जिला कबड्डी एसोसिएशन का पुनर्गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से श्री उरांव को एसोसिएशन का अध्यक्ष, प्रमोद कुमार, हरिशंकर यादव व मो आफताब आलम को उपध्यक्ष व अशफाक अहमद मुन्ना को सचिव चुनाव गया. वहीं अनूप कुमार, नरेंद्र पांडेय व रिंकू कच्छप को उप सचिव, मनीष सिंह को कोषाध्यक्ष, अपुनम मिश्रा को मीडिया प्रभारी बनाया गया. कार्यकारिणी में मनोज कुमार, रवि भूषण राजे, प्रवीण कुमार सिंह, आर्सेन तिर्की, दिनेश कुमार ठाकुर, सुनील प्रजापति, पूनम कुमारी, पवन यादव, उदय कुमार, मनोज मिंज, मनोज कुमार विश्वकर्मा, मनीष कुमार व निखिल कुमार को रखा गया है. बैठक में राज्य कबड्डी एसोसिएशन से मान्यता दिलाने के लिए पत्र भेजने का निर्णय लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >