स्वतंत्रता दिवस समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया

स्वतंत्रता दिवस समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया

लातेहार ़ स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत 15 अगस्त शाम छह बजे से शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन रेलवे स्टेशन रोड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों के अलावा कला व नाट्य संस्थाओं के प्रतिभागी भाग लेंगे. आयोजन की सफलता के लिए सोमवार को कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास एवं चयन जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में किया गया. मौके पर चयन समिति के सदस्य आशीष टैगोर और सर्व शिक्षा अभियान की बसंती रीता टोप्पो मौजूद थीं. कार्यक्रमों में जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय लातेहार, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय लातेहार और मनिका, लातेहार पब्लिक स्कूल, डीपीएस जूनियर, एनवीस डांस एकेडमी, स्वराजंलि सांस्कृतिक संस्था, उत्क्रमित उच्च विद्यालय चंदनडीह, आश्रम व झारखंड आश्रम आवासीय विद्यालय मनिका के प्रतिभागियों ने भाग लिया. चयन समिति के सदस्य आशीष टैगोर ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को संध्या पांच बजे नगर भवन पहुंचने का निर्देश दिया गया है. कार्यक्रम में आग, कांच या किसी आपत्तिजनक सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जायेगा. जो प्रतिभागी तिरंगा लेकर प्रस्तुति देंगे, उन्हें तिरंगे को पूर्ण सम्मान और प्रोटोकॉल के तहत कार्यक्रम करने का निर्देश दिया गया है. मौके पर शिक्षक दशरथ सिंह, संगीत शिक्षिका स्वाति मिश्रा, अभिषेक पांडेय, ओम प्रकाश गुप्ता, राजकुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >