2027 की जनगणना को लेकर यादव महासभा का अभियान, जाति कॉलम में ‘यादव’ दर्ज कराने की अपील

अखिल भारतीय यादव महासभा ने आगामी जनगणना को लेकर बैठक की. समाज के लोगों से जाति के कॉलम में एकरूपता के साथ यादव दर्ज कराने की अपील की गई है.

लातेहार. लातेहार में अखिल भारतीय यादव महासभा की जिला कार्य समिति की बैठक एक जरूरी मुद्दे पर बात करने के लिए बुलाई गई थी: आने वाली जनगणना में समाज की पहचान को और मजबूत करना. जिला मुख्यालय के पंडित दीन दयाल नगर भवन में अखिल भारतीय यादव महासभा के जिला कार्य समिति की बैठक रखी गई. बैठक में 2027 की जनगणना पर चर्चा हुई. लोगों को समझाया गया कि जाति कॉलम में 'यादव' ही दर्ज कराएं.

बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष जगराम सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष बलवंत कुमार यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीतांबर दास यादव और प्रदेश सचिव नरेंद्र यादव मौजूद रहे.

अलग-अलग उपनामों से पहचान में भ्रम का दावा

राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष जगराम सिंह यादव ने कहा कि आने वाली जनगणना को लेकर महासभा पूरे देश में अभियान चला रही है. यादव समाज में अलग-अलग उपनाम और टाइटल होने की वजह से कई बार पहचान को लेकर भ्रम पैदा हो जाता है. उन्होंने कहा कि एक ही समाज के लोग अपना सरनेम 'साहू', 'पटेल', 'वर्मा' या 'गुप्त' लिख सकते हैं, जबकि ये सब यादव समाज का ही हिस्सा होते हैं.

इस कारण जनगणना में उनकी अलग-अलग पहचान दर्ज हो जाती है, जिससे समाज की असली संख्या पता नहीं चल पाती. उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि जनगणना के दौरान अपनी जाति के कॉलम में यादव दर्ज कराएं.

‘सही आंकड़े सामने आएंगे तो समाज की ताकत बढ़ेगी’

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीतांबर दास ने कहा कि 2027 की जनगणना में जाति से जुड़ी जानकारी दर्ज होने की बात सामने आई है. यादव समाज में कई उपजातियां हैं, ऐसे में अलग-अलग नाम दर्ज होने से समाज का प्रतिनिधित्व कम हो सकता है. उन्होंने कहा कि सब मिलकर रहेंगे तो समाज की ताकत बढ़ेगी और सही आंकड़े सामने आएंगे, इसलिए सभी लोग जाति के कॉलम में यादव लिखें.

1931 में हुई थी आखिरी बड़े पैमाने की जातिगत जनगणना

प्रदेश अध्यक्ष बलवंत कुमार यादव ने कहा कि देश में आखिरी बार बड़े पैमाने पर जातिगत जनगणना 1931 में हुई थी. 2011 की जनगणना में भी अलग-अलग स्तरों पर दिक्कतें आई थीं.

ये लोग रहे मौजूद

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बृंद बिहारी यादव, महिला अध्यक्ष प्रमिला देवी, नगर अध्यक्ष प्रदीप यादव, जिला सचिव शिवनंदन यादव, जिला संरक्षक राम प्रवेश यादव, युवा अध्यक्ष बच्चन यादव, जिला अध्यक्ष मोहर सिंह यादव, प्रखंड अध्यक्ष समोधी यादव, संरक्षक बेणेश्वर यादव, निरंजन यादव, वासुदेव यादव, दरोगी यादव, गंगेश्वर यादव, निर्मल यादव, अवधेश यादव और चलीतर यादव समेत कई लोग शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: गोला में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 का मामला, कांग्रेस ने जांच की मांग की

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्र प्रकाश सिंह

प्रभात खबर के लातेहार जिला/ब्यूरो प्रभारी चंद्र प्रकाश सिंह के पास 26 साल की पत्रकारिता का अनुभव है. चंद्र प्रकाश को जन सरोकार की पत्रकारिता में विशेषज्ञता हासिल है. वह खेल और राजनीति की रिपोर्टिंग में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >