हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ

हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ

लातेहार. शहर के थाना चौक स्थित मनोकामना सिद्धि महावीर मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड व हनुमान चालिसा का सामूहिक पाठ किया गया. मंदिर के पुजारी त्रिभुवन पांडय के सानिध्य में आयोजन को संपन्न किया गया. मौके पर पुजारी श्री पांडेय ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को मनायी जाती है. उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर माता अंजनी और केसरी नंदन के पुत्र हनुमान के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो शक्ति, साहस और राम भक्ति के प्रतीक हैं. इस दिन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली के तेल का चोला चढ़ाया जाता है और भक्त सुख-समृद्धि के लिए सुंदरकांड का पाठ करते हैं. संकटों से मुक्ति पाने के लिए इस दिन विशेष पूजा, दान-पुण्य और हनुमान जी को भोग लगाने की परंपरा है. हनुमान जी को कलयुग में जागृत देव और रुद्रावतार माना जाता है. हनुमान जन्मोत्सव के दिन मंदिरों में विशेष शृंगार और हवन का आयोजन किया जाता है. इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और निर्भयता आती है. मौके पर आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >