महुआडांड़. प्रखंड के सेमरबुधनी गांव में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. अनुमंडल पदाधिकारी बिपिन कुमार दुबे के नेतृत्व में चलाये गये अभियान के दौरान अवैध बंगला भट्ठे को सील कर दिया गया. जांच के क्रम में मौके पर ईंट लोड कर ले जा रहे एक वाहन को भी प्रशासन ने जब्त कर लिया है. अधिकारियों ने भट्ठा संचालकों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि वे नियमों का पालन करें, अन्यथा आगे और कड़ी कार्रवाई की जायेगी. सूत्रों के अनुसार अवैध भट्ठा संचालन की शिकायत मिलने के बाद उक्त कार्रवाई की गयी है. प्रशासन की इस पहल से इलाके में अवैध रूप से भट्ठा संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया है.
ईंट भट्ठे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, भट्ठा सील
ईंट भट्ठे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, भट्ठा सील
