लातेहार. हजारीबाग के विष्णुगढ़ में हुई घटना को लेकर प्रखंड में झामुमो पार्टी जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की. उक्त प्रेस वार्ता जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के नेतृत्व में हुई. मौके पर जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव, केंद्रीय समिति सदस्य सुदामा प्रसाद, नेता सौरभ श्रीवास्तव, इनायत करीम एवं दीपक कुमार ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया. सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा राज्य में अशांति फैलाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सच्चाई सामने आ गयी. उन्होंने आरोप लगाया कि घटना में भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता की संलिप्तता उजागर होने के बाद पार्टी के नेता मीडिया से बचते नजर आये. जिला सचिव ने भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि अपने नेताओं के मामलों में चुप्पी साधने वाली पार्टी झारखंड की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है. जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबराई हुई है और भ्रामक बयानबाजी कर रही है, जिसे प्रशासनिक तत्परता ने विफल कर दिया. मौके पर कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
भाजपा राज्य की छवि को धूमिल कर रही है: जिला सचिव
भाजपा राज्य की छवि को धूमिल कर रही है: जिला सचिव
