भगवान श्रीराम मर्यादा पुरूषोत्तम के रूप में आदर्श जीवन के प्रतीक : प्रीति रंजना दीदी

भगवान श्रीराम मर्यादा पुरूषोत्तम के रूप में आदर्श जीवन के प्रतीक : प्रीति रंजना दीदी

बारियातू. हनुमंत मंदिर परिसर, जबरा (बरछीया) गांव में सात दिनी प्राण प्रतिष्ठा सह श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन भक्तिमय वातावरण में जारी है. प्रतिदिन शाम छह से नौ बजे तक कथा वाचक प्रीति रंजना दीदी श्रीराम कथा का वाचन कर रही हैं. उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा का वर्णन करते हुए बताया कि वे केवल देवता ही नहीं, बल्कि मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में आदर्श जीवन के प्रतीक हैं. उनके जीवन से सत्य, त्याग, कर्तव्य और धर्म पालन की प्रेरणा मिलती है. यदि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें, तो जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो सकता है.

कथा संचालन कथावाचक मंडली के अध्यक्ष नरसिंह सिंह के नेतृत्व में हो रहा है. आयोजन को सफल बनाने में यज्ञ समिति के उपाध्यक्ष सोनू प्रजापति, आनंद प्रजापति, दिलीप सिंह, अनिल सिंह, लवकुश सिंह, अंगुलेश सिंह, पिंटू सिंह, राजेश प्रजापति, अयोध्या प्रजापति, श्रवण ठाकुर, जीवन सिंह, नवीन सिंह, नरेश प्रजापति, गोबिंद प्रजापति, विनय सिंह एवं धनंजय सिंह सहित अन्य सदस्य तन्मयता से लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >