रेलवे अधिकारियों ने कर्मचारी परिवाद शिविर में सुनी समस्याएं

हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक (पूर्व मध्य रेलवे) के निर्देश पर बुधवार को सहायक मंडल अभियंता लातेहार के कार्यालय में कर्मचारी परिवाद शिविर का आयोजन किया गया.

लातेहार. हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक (पूर्व मध्य रेलवे) के निर्देश पर बुधवार को सहायक मंडल अभियंता लातेहार के कार्यालय में कर्मचारी परिवाद शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य कल्याण निरीक्षक संजय कुमार व मनोरंजन कुमार, कल्याण निरीक्षक राहुल कुमार सिंह, वरीय अनुभाग अभियंता अभिषेक कुमार सिन्हा व राम गुलाम सिंह तथा इसीआरकेयू के बरकाकाना शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष रणधीर प्रसाद की उपस्थिति में रेलवे कर्मियों का परिवाद सुना गया. इसीआरकेयू के कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रसाद ने कर्मचारियों की समस्याओं तथा लातेहार सेक्शन के नये और पुराने रेलवे आवासों में कई तरह की असुविधाओं से संबंधित लिखित परिवाद पत्र रेलवे के पदाधिकारियों को दिया. कर्मचारी परिवाद शिविर में लातेहार सेक्शन के रेलकर्मियों में बढ़-चढकर भाग लिया. इस अवसर पर इसीआरकेयू के शाखा पार्षद मो सनाउल्लाह, अभय राज सिंह, लातेहार सेक्शन के पीडब्ल्यूआइ अमित तिवारी, यूथ कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष सुनील एक्का, सलाहकार दिनेश यादव, सत्येंद्र कुमार, सक्रिय सदस्य दीपक कुमार सिंह, सुनील कुमार, राजेश प्रियदर्शी, धर्मेंद्र कुमार, विद्या प्रसाद मिश्रा, अमृतेश कुमार, पप्पू कुमार, कमलेश कुमार, सुनील कुमार, रूणा कुंवर, शिवानी, नागेन्द्र चौधरी व अमित कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >