राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर क्विज और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर क्विज और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

लातेहार ़ जिला मुख्यालय में संचालित गांधी इंटर कॉलेज में सोमवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित मेरा युवा भारत के तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर क्विज और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिताओं का विषय विज्ञान, नवाचार और तकनीकी प्रगति था. मौके पर मेरा युवा भारत उप निदेशक कंचन कुमारी ने कहा कि 11 मई 1998 को भारत परमाणु संपन्न देश हुआ था. इस अवसर पर 11 मई 1999 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस दिन को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तकनीक के प्रति जागरूकता लाना आवश्यक है और उसी उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है. काॅलेज के प्राचार्य दशरथ साहू ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोई भी राष्ट्र साइंस एवं टेक्नोलॉजी के बल पर ही विकसित राष्ट्र बन सकता है. उन्होंने भारत के परमाणु संपन्न होने की चर्चा करते हुए संस्थाओं एवं वैज्ञानिकों को याद किया. मेरा युवा भारत लातेहार द्वारा आयोजित प्रतियोगिता को सराहनीय बताया. उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए सहायक होती हैं. इस मौके पर कई विद्यार्थी मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >