पल्स पोलियो जागरूकता रथ रवाना, 25 से शुरू होगा अभियान

शेष पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है.

चंदवा़ 25 अगस्त तक शुरू होनेवाले विशेष पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. अभियान की सफलता को लेकर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से जागरूकता रथ रवाना किया गया. मौके पर प्रभारी डॉ नीलिमा कुमारी ने कहा कि भारत पोलियो के खिलाफ जंग लड़ रहा है. हम पोलियो उन्मूलन के काफी करीब है. ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि जबतक देश पोलियो से पूरी तरह मुक्त न हो जाये, तब तक हम सभी को मिलकर पोलियो के खिलाफ जंग जारी रखना है. यह जागरूकता रथ गांव-गांव जाकर लोगों को पोलियो के प्रति जागरूक करेगा. इस अवसर पर डाॅ मनोज, डाॅ कंचन बाड़ा, स्वास्थ्य कर्मी विनिता कुमारी, एमटीएस कृष्णकांत, प्रभु कुमार, सुमित कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >