लातेहार में जन शिकायत कार्यक्रम: मंईयां सम्मान की राशि नहीं मिलने से लेकर कई फरियादें लेकर पहुंचे लोग, डीसी ने दिया समाधान का भरोसा

लातेहार में आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम में उपायुक्त संदीप कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं. मंईयां सम्मान योजना के तहत राशि न मिलने की शिकायत पर डीसी ने जांच कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया.

लातेहार: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं. उपायुक्त ने उपस्थित लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया.

एक-एक कर सुनी लोगों की समस्याएं

जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना. उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों की जल्द जांच कराकर उनका समाधान सुनिश्चित किया जायेगा. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें : लातेहार में 29 अगस्त को विशेष लोक अदालत, यूनियन बैंक से जुड़े मामलों का होगा त्वरित निपटारा

मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने की शिकायत

हेरहंज प्रखंड के घुर्रे गांव निवासी सत्यरूपा जायसवाल ने मंईयां सम्मान योजना से संबंधित आवेदन दिया. उन्होंने बताया कि उन्हें पूर्व में योजना का लाभ मिल रहा था, लेकिन वर्तमान में योजना के तहत राशि प्राप्त नहीं हो रही है. उन्होंने दोबारा योजना की राशि का भुगतान सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया.

उपायुक्त ने संबंधित विभाग और प्रखंड विकास पदाधिकारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही पात्र लाभुकों को सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने को कहा.

आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर समाधान का निर्देश

जन शिकायत निवारण कार्यक्रम में विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए प्रत्येक मामले का भौतिक सत्यापन कराने और समस्याओं का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >