जरूरतमंद लोगों तक ससमय योजनाओं का लाभ पहुंचायें : उपायुक्त

जरूरतमंद लोगों तक ससमय योजनाओं का लाभ पहुंचायें : उपायुक्त

हेरहंज/बारियातू़ जिले के उपायुक्त संदीप कुमार ने सोमवार को हेरहंज व बारियातू प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये. सबसे पहले उपायुक्त हेरहंज पहुंचे. प्रखंड सह अंचल कार्यालय में साफ-सफाई, उपस्थिति पंजी व रोकड़ पंजी की गहन जांच की. इस दौरान बीडीओ अमीत कुमार से सभी रोकड़ पंजी को अद्यतन करने का निर्देश दिया. स्पष्ट कहा कि सभी अभिलेख ससमय संधारित होने चाहिए. इस दौरान उपायुक्त ने उपस्थित कर्मियों से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की. समय पर कार्य निष्पादन का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक ससमय पहुंचाना ही लक्ष्य होना चाहिये. मौके पर अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, बीडीओ अमित कुमार, सीओ दिवाकर दुबे समेत प्रखंड सह अंचल कर्मी मौजूद थे. यहां से उपायुक्त प्रखंड सह अंचल कार्यालय बारियातू पहुंचे. यहां बीडीओ अमीत कुमार पासवान से योजनाओं के क्रियान्वयन व कर्मियों की उपस्थिति की जानकारी प्राप्त की. इसके बाद जनगणना-2027 को लेकर चल रहे प्रशिक्षण का जायजा लेने पहुंचे. ईमानदारी व जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश सभी कर्मियों को दिया. स्पष्ट कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही स्वीकार नहीं है. इस दौरान डीसी ने पूरे परिसर का घूम-घूम कर निरीक्षण किया. सीओ कोकिला कुमारी व बीडीओ को आवश्यक निर्देश दिये. कार्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की नोटिस या सूचना दीवारों पर चिपकाने के बजाय सुव्यवस्थित सूचना पट्ट पर चिपकाने की बात कही. स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. दोषी पाये जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भूपेश पाठक, एजीएम आशीष रंजन समेत कई कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >