लंबित मामलों का करें त्वरित निष्पादन, राजस्व संग्रहण में लाये तेजी : आयुक्त

लंबित मामलों का करें त्वरित निष्पादन, राजस्व संग्रहण में लाये तेजी : आयुक्त

चंदवा़ प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने मंगलवार को चंदवा स्थित अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने यहां प्रशासनिक कार्यों की गहन जांच व समीक्षा की. कार्यालय में संधारित विभिन्न दस्तावेज, अभिलेख व पंजियों की जांच की. कार्यों में पारदर्शिता, तत्परता व जवाबदेही सुनिश्चित करने को लेकर दिशा-निर्देश दिये. आयुक्त ने विशेष रूप से लंबित प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज मामले व अन्य राजस्व संबंधी आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली. सीओ सुमित कुमार झा को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने व राजस्व संग्रहण में तेजी लाने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि आम जनता को ससमय सेवा उपलब्ध कराना ही हमारी जिम्मेवारी है. स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यालय में आनेवाले लोगों को अनावश्यक विलंब का सामना नहीं करना पड़े, इसका अधिकारी ध्यान रखें. राजस्व संग्रहण में शिथिलता स्वीकार नहीं, तय समय सीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें. औचक निरीक्षण के दौरान सभी कर्मी सक्रिय दिखे. इस दौरान बीडीओ चंदन प्रसाद, सीओ सुमित कुमार झा समेत अन्य कर्मी मौजूद थे. तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर मना जश्न

बारियातू़ पश्चिम बंगाल, असम व पांडूचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है. मंडल कार्यालय में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया. सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी व जमकर आतिशबाजी की. पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा कर रहे थे. मौके पर सांसद प्रतिनिधि किशोर प्रसाद, राजन यादव समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >