आइसीएसइ बोर्ड परीक्षा में प्रिंसी बनी प्रखंड टॉपर

आइसीएसइ बोर्ड परीक्षा में प्रिंसी बनी प्रखंड टॉपर

बरवाडीह़ आइसीएसइ द्वारा बोर्ड परीक्षा का परिणाम घाेषित कर दिया गया है. प्रखंड मुख्यालय स्थित शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रिंसी कुमारी पिता रंजीत कुमार राजू ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रखंड टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया. जबकि अनिल यादव 94.4 प्रतिशत लाकर दूसरा, अनुज कुमार 93 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा, अमन कुमार 92.8 प्रतिशत अंक लाकर चौथा, अभिषेक कुमार 92.2 प्रतिशत अंक लाकर पांचवा, अंकुश कुमार 91.2 प्रतिशत अंक लाकर छठा, विशाल प्रसाद 90.6 प्रतिशत अंक लाकर सातवां, तानि कुमारी 90.2 प्रतिशत अंक लाकर आठवां, लकी कुमार व आकांक्षा कुमारी 90 प्रतिशत अंक लाकर नौवां तथा समीर प्रसाद 87.4 प्रतिशत अंक लाकर दसवां स्थान प्राप्त किया है. इस वर्ष विद्यालय से कुल 49 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. जिनमें सभी सफल रहे. इनमें 19 छात्रों ने डिस्टिंक्शन प्राप्त किया है. विद्यालय के निदेशक डॉ पवन कुमार एवं प्राचार्य शांतनु डे ने सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह परिणाम साबित करता है कि छोटे शहरों के विद्यार्थी भी सही मार्गदर्शन मिलने पर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं. विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता के लिए शिक्षकों, अभिभावकों और सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >