तोरार व बसडीहा में पोस्ते की खेती को किया नष्ट

लातेहार उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता व पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर स्थानीय पुलिस द्वारा पोस्ते ही खेती के विरुद्ध कार्रवाई जारी है.

चंदवा. लातेहार उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता व पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर स्थानीय पुलिस द्वारा पोस्ते ही खेती के विरुद्ध कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में सोमवार को हुटाप पंचायत के तोरार गांव के अलावे बसडीहा गांव में भी अभिान चलाया गया. पोस्ता की खेती को नष्ट की गयी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के तोरार व बसडीहा गांव में पोस्ते की खेती की जा रही है. पुलिस निरीक्षक रंधीर कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के बाद एक टीम का गठन किया गया. इसमें सैप के जवान व जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे. लगभग ढाई एकड़ में लगे पोस्ता की खेती को नष्ट किया गया है. पुनि श्री सिंह ने बताया कि पोस्ता की खेती करनेवालों के विरूद्ध प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है. ग्रामीणों से अपील की कि पोस्ते की खेती को नष्ट कर दे. वर्ना पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. खबर लिखे जाने तक माल्हन पंचायत के भी सुदूरवर्ती गांव में पोस्ता की फसल को नष्ट करने का कार्य जारी था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >