प्रतिनिधि बालूमाथ : पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया है. इस संबंध में थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र के भलुवाही ग्राम की ओर जाने वाली सड़क के किनारे जंगल में रखे करीब सौ टन अवैध भंडारण किये गए कोयले को जब्त किया गया. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.
कोयला यहां किसके द्वारा डंप कराया गया है. इसके पीछे कौन नेटवर्क काम कर रहा है, पूरे मामले की जांच जारी है. मौके पर अमरवाडीह पिकेट प्रभारी अनुभव सिन्हा, सीसीएल मगध एवं सीआईएफ फोर्स एवं बालूमाथ पुलिस की टीम मौजूद थी. पुलिस द्वारा इस कार्रवाई से अवैध कोयला माफियाओं में हड़कंप का माहौल व्याप्त है.
