लातेहार में पुलिस ने अभियान चलाकर 100 टन कोयला किया जब्त

बालूमाथ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 100 टन अवैध कोयला जब्त किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिससे कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

बालूमाथ : पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी मात्रा में कोयला बरामद किया है. इस संबंध में थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र के भलुवाही ग्राम की ओर जाने वाली सड़क के किनारे जंगल में रखे करीब 100 टन अवैध भंडारण किये गये कोयले को जब्त किया गया.

फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. कोयला यहां किसके द्वारा डंप कराया गया है. इसके पीछे कौन नेटवर्क काम कर रहा है, पूरे मामले की जांच जारी है. मौके पर अमरवाडीह पिकेट प्रभारी अनुभव सिन्हा, सीसीएल मगध एवं सीआईएफ फोर्स एवं बालूमाथ पुलिस की टीम मौजूद थी. पुलिस की इस कार्रवाई से कोयला माफियाओं में हड़कंप है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sumit kumar

Published by: Amleshnandan Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >