लातेहार. ब्लड बैंक लातेहार के लैब टेक्नीशियन और ऑल इंडिया मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बिनय कुमार सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उन्हें यूपी में होने वाली परीक्षा के लिए बाह्य परीक्षक (एक्सटर्नल एग्जामिनर) नियुक्त किया गया है. श्री सिंह 9 से 13 जून तक रामबचन यादव पारा मेडिकल कॉलेज, खुरासन, फूलपुर (आजमगढ़), यूपी में आयोजित डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी (डीएमएलटी) प्रथम वर्ष की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. इस संबंध में एसोसिएशन के एकेडमिक बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ वीरेंद्र कुमार ने पत्र जारी किया है. बिनय कुमार सिंह ने बताया कि वे पहले भी इस परीक्षा में बाह्य परीक्षक रह चुके हैं. उन्होंने कहा कि डीएमएलटी कोर्स के बाद अभ्यर्थी सरकारी या निजी अस्पतालों के पैथोलॉजी लैब और ब्लड बैंक में शानदार कॅरियर बना सकते हैं. उन्होने बताया कि इससे पहले भी वे इस परीक्षा में बतौर एक्सटर्नल एग्जामिनर प्रतिनियुक्त किये जा चुके हैं. उनकी इस उपलब्धि पर सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, ब्लड बैंक की चिकित्सा प्रभारी डॉ धर्मशीला चौधरी और लैब टेक्नीशियन अमरेंद्र कुमार आदि ने उन्हें बधाई व शुभकामना दी है.
जागरूकता अभियान में थाना प्रभारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्या
जागरूकता अभियान में थाना प्रभारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्या
