बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की बड़ी भूमिका : जिप सदस्य

बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की बड़ी भूमिका : जिप सदस्य

बेतला. सरईडीह प्लस टू उच्च विद्यालय में गुरुवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश टोप्पो ने की, जबकि मुख्य अतिथि जिप सदस्य संतोषी शेखर उपस्थित रहीं. बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल दिया गया. जिप सदस्य संतोषी शेखर ने अभिभावकों को कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए माता-पिता और शिक्षकों के बीच सहयोग और समन्वय बेहद जरूरी है. बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और घर पर पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया. उन्होंने बच्चों में मोबाइल के दुरुपयोग से बचाव और उन्हें जागरूक करने की आवश्यकता बतायी. साथ ही, बच्चों की समस्याओं को समझने के लिए अभिभावकों को शिक्षकों के संपर्क में रहने की सलाह दी. प्रधानाध्यापक उमेश टोप्पो ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और अभिभावकों को इसमें सहयोग करना चाहिए. बैठक के दौरान अभिभावकों ने भी अपने विचार रखे और सुझाव दिये. कार्यक्रम का संचालन फुलमनी टूटी ने किया. मौके पर गुलाम अनवर सहित कई शिक्षक और अभिभावक मौजूद थे. अज्ञात जंतु के काटने से बच्ची गंभीर

बालूमाथ़ प्रखंड क्षेत्र के बसिया गांव में बुधवार की शाम अज्ञात जंतु के काटने से छह वर्षीय बच्ची गंभीर हो गयी. जानकारी के अनुसार सुषमा कुमारी पिता मरू लोहार शाम में अपने घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान अज्ञात जंतु ने उसे काट लिया. इससे वह अचेत हो गयी. घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने तत्काल बच्ची को अचेतावस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. यहां डॉ सुरेंद्र कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >