समाहरणालय में जन शिकायत निवारण का आयोजन

जिला समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया.

लातेहार. जिला समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. यहां जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी. उपायुक्त ने उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनी एवं जल्द निष्पादन का आश्वासन दिया. जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से सड़क निर्माण, नामांकन से संबधित, जमीन अधिग्रहण, मुआवजा से संबंधित आवेदन आये. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्या को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए समस्याओं का समाधान जल्द करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >