सफल विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

सफल विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

लातेहार. जिला मुख्यालय में संचालित सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा दशम में सफल विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय मंत्री ब्रह्माजी राव ने कहा कि जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है. उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं संस्कार के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम में कक्षा दशम में शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. जबकि उनके अभिभावकों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. सम्मानित विद्यार्थियों में रूपाली राज, रौशनी गुप्ता, अभिषेक कुमार, खुशी कुमारी, रागिनी कुमारी, परी कुमारी, सौम्या कुमारी, हर्ष कुमार, कृष्ण अग्रवाल, स्वास्तिक सजग एवं अनमोल कुमार शामिल थे. मौके पर विद्या विकास समिति के सचिव नकुल कुमार शर्मा, पलामू विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार, जमशेदपुर विभाग प्रमुख तुलसी ठाकुर, विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव राजीव रंजन पांडेय व प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी समेत कई विद्यार्थी उपस्थित थे. जनगणना को लेकर प्रशिक्षण संपन्न

लातेहार ़ प्रखंड कार्यालय सभागार में भारत जनगणना को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ. इसमें आठ बैच में करीब 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रशिक्षण का उद्देश्य मकान सूचीकरण कार्य को सटीक व समयबद्ध तरीके से पूरा करना है. प्रशिक्षकों ने बताया कि 16 मई से प्रगणक अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर सूचीकरण कार्य शुरू करेंगे, जो 14 जून तक चलेगा. इस दौरान प्रत्येक घर का विवरण मोबाइल एप के जरिये दर्ज किया जायेगा. प्रशिक्षक आशीष कुमार सिंह, धीरज कुमार, राहुल कुमार व शमी आलम ने ऐप उपयोग, डेटा प्रविष्टि व नागरिकों से संवाद की जानकारी दी. 34 प्रश्नों के सही उत्तर दर्ज करना जरूरी बताया गया. नागरिकों से सहयोग की अपील की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >