दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा गंभीर

प्रखंड अंतर्गत मासियातू गांव में शुक्रवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

बालूमाथ. प्रखंड अंतर्गत मासियातू गांव में शुक्रवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार बालूमाथ के रजवार निवासी विनीत उरांव (18 वर्ष) पिता-मनोज उरांव व अजय उरांव (19 वर्ष) पिता-गजेंद्र उरांव जतरा मेला देख बाइक से रजवार लौट रहे थे. इसी दौरान मासियातू गांव के समीप तीखे मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे साइन बोर्ड से जा टकरायी. इस हादसे में घटनास्थल पर ही अजय उरांव की मौत हो गयी, जबकि विनीत उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. यहां डॉ संजय सिद्धार्थ ने विनीत को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया. इधर, युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया. घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >