लातेहार. जिले के मनिका विधानसभा और सदर प्रखंड के धनकारा गांव में एसआइआर के तहत फार्म-7 जमा कराने के मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश के बाद मंगलवार को अधिकारियों की टीम गांव पहुंची. टीम में लातेहार प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी, अंचल अधिकारी नंदकुमार राम समेत अन्य पदाधिकारी शामिल थे. अधिकारियों ने मामले की विस्तृत जानकारी ली.
बीएलओ से जानकारी लेने के बाद ग्रामीणों को दिया भरोसा
टीम ने बीएलओ रूवाना बीबी से पूरी जानकारी लेने के बाद ग्रामीणों को बताया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं कटने दिया जायेगा.
इस दौरान जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, सचिव वाजिद अंसारी, पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष इमरान अंसारी, मुमताज अंसारी, तौफीक अंसारी, तबरेज अंसारी, शाहिद अंसारी, नईम अंसारी व एनामुल अंसारी समेत ग्रामीण मौजूद थे.
क्या था मामला
सदर प्रखंड के धनकारा पंचायत के धनकारा मुस्लिम टोला में फार्म-7 भर कर जमा कराने का दबाव बीएलओ पर बनाया जा रहा था. इसकी जानकारी बीएलओ ने ग्रामीणों को दी. जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये.
ये भी पढ़ें: TSPC के सक्रिय सदस्य रोहन गंझू गिरफ्तार, देसी मेड बंदूक बरामद; कई आपराधिक घटनाओं में था शामिल
