योजनाओं को धरातल पर उतारें अफसर: डीसी

जिला समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई.

लातेहार. जिला समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में जिले में चल रही कल्याणकारी योजनाओं समेत छात्रवृत्ति व पोषाक योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, पीएम-जनमन, सड़क निर्माण, मनरेगा के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के संचालन, प्रधानमंत्री आवास, पशु शेड निर्माण, समाज कल्याण, ग्रामीण कार्य विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पथ प्रमंडल, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, विद्युत आपूर्ति विभाग समेत अन्य विभागों से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करने में आ रही बाधाओं को दूर करते हुए योजना का क्रियान्वयन करते करने की बात कही. समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने निर्माणाधीन सीएचसी, आंगनबाड़ी समेत अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया. बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को सीएचसी व आंगनबाड़ी केंद्रों में आवश्यकता के अनुसार विद्युतीकरण करने का निर्देश दिया है. उपायुक्त ने पोषाक एवं छात्रवृत्ति योजन��� से छात्रों को समय पर लाभान्वित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि सरकार की ओर से स्वीकृत सभी योजनाओं को समय पर धरातल पर उतारना पदाधिकारियों की जिम्मेवारी है. सभी पदाधिकारी अपने स्तर से गुणवत्तापूर्ण कार्य करना सुनिश्चित करें. लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा, पंचायती राज पदाधिकारी श्रेयांश, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेंब्रम, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ देवनाथ चौरसिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी व सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >