चंदवा़ स्थानीय खेल स्टेडियम में कमांडो क्लब के बैनर तले आयोजित दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन दीवारात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार रात समापन हो गया. फाइनल मुकाबले में मिशन-11 को हराकर चंदवा फाइटर ने खिताब पर कब्जा जमाया. विजेता टीम को शानदार ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये और उपविजेता को 31 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी दी गयी. मुख्य अतिथि झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के अध्यक्ष लाल अजय नाथ शाहदेव, एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता और उपप्रमुख अश्विनी मिश्रा ने स्व शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत करायी. जेएससीए अध्यक्ष ने युवाओं को प्रोफेशनल लेदर बॉल क्रिकेट अपनाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि संसाधन के अभाव में किसी की प्रतिभा को मरने नहीं दिया जायेगा. खेल स्टेडियम के विकास के लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन से तालमेल बनाकर रूपरेखा तय की जायेगी. उपप्रमुख अश्विनी मिश्रा ने जेएससीए अध्यक्ष का आभार जताते हुए स्टेडियम के विकास के लिए समुचित कदम उठाने का आग्रह किया. मैच का संचालन मनीष कुमार चांदो व सौरभ श्रीवास्तव ने किया, जबकि अंपायर विजय सिंह व राहुल कुमार और स्कोरर वाजिद खान थे. मौके पर अरविंद सिंह, आनंद वर्मा, अशोक जडेजा, लाल प्रेरित नाथ शाहदेव, हिमांशु सिंह, राजेंद्र यादव सहित आयोजन समिति के दारा सिंह, मंटू केसरी, अंकित, पवन, आलोक, रंजन, आकाश समेत सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे.
संसाधन के अभाव में किसी की प्रतिभा को मरने नहीं दिया जायेगा : अजय नाथ शाहदेव
संसाधन के अभाव में किसी की प्रतिभा को मरने नहीं दिया जायेगा : अजय नाथ शाहदेव
