जमीन त्रुटि में सुधार के बिना सहयोग नहीं

जमीन त्रुटि में सुधार के बिना सहयोग नहीं

चंदवा़ बनहरदी कोल परियोजना से विस्थापित होने वाले रैयतों की एक महत्वपूर्ण आम सभा रविवार को पंचायत भवन, बारी में हुई. ग्राम प्रधान रोबिन उरांव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विस्थापितों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा करते हुए प्रशासन के प्रति नाराजगी जतायी़ रैयतों ने एक स्वर में कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जमीन के कागजातों में त्रुटि सुधार है. उन्होंने बताया कि सुधार से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज दो माह पूर्व ही अंचल कार्यालय में जमा किये जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. विस्थापितों ने आरोप लगाया कि एक ओर उनकी जमीन का सुधार लंबित है, वहीं दूसरी ओर कंपनी के नाम पर एलपीसी बनाने की प्रक्रिया तेजी से की जा रही है, जो पूरी तरह रैयतों के हितों के विरुद्ध है. ग्राम सभा ने लिया कड़ा निर्णय : बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जब तक भूमि त्रुटि सुधार की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक ग्रामीण कंपनी के किसी भी कार्य में सहयोग नहीं करेंगे. साथ ही, यह भी स्पष्ट किया गया कि भविष्य में क्षेत्र के किसी भी विकास कार्य या कंपनी से जुड़े कार्यों के लिए ग्राम सभा की अनुमति अनिवार्य होगी. इस आम सभा में बेलाल अहमद, रमेश उरांव, हाजी हाशिम अहमद अंसारी और अशोक भुइयां सहित काफी संख्या में प्रभावित रैयत मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >