नीलगायों को छोड़ा जायेगा प्रखंड के जंगलों में

वन विभाग ने प्रखंड क्षेत्र के जंगलों में नीलगायों को छोड़ने का निर्णय लिया है. वन विभाग के इस निर्णय के खिलाफ केंद्रीय जनसंघर्ष समिति ने आगामी चार मार्च को विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है.

विरोध में केंद्रीय जनसंघर्ष समिति का चार को विरोध मार्च: महुआडांड़.

वन विभाग ने प्रखंड क्षेत्र के जंगलों में नीलगायों को छोड़ने का निर्णय लिया है. वन विभाग के इस निर्णय के खिलाफ केंद्रीय जनसंघर्ष समिति ने आगामी चार मार्च को विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. केंद्रीय जनसंघर्ष समिति के सचिव जेरोम जेराल्ड कुजूर ने बताया कि झारखंड सरकार ने पलामू और गढ़वा के जंगलों से नीलगायों को प्रखंड के जंगलों में छोड़ने का निर्णय लिया है. इस निर्णय से किसानों को नुकसान होगा. स्थानीय ग्रामीणों और किसानों ने इसका कड़ा विरोध किया है. समिति के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के जंगलों की कटाई हो रही है. वहीं वन्यजीवों पर पहले से खतरा बरकरार है. ऐसे में नीलगायों के आने से फसलों को नुकसान होगा. वन्यजीवों के बढ़ते खतरे से स्थानीय ग्रामीणों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है. विरोध-प्रदर्शन में क्षेत्र के ग्रामीण, किसान और सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल होंगे. श्री कुजूर ने बताया कि इस निर्णय के विरोध में दिन के 10 बजे रैली निकाली जायेगी. रैली अनुमंडल कार्यालय तक जायेगी, जहां सभा होगी. उसके बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >